Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : चलते-चलते अचानक नदी तट पर पलट गई बस…

Severe Accident : चलते-चलते अचानक नदी तट पर पलट गई बस…

Global News Update, Nepal, Kathmandu, Bus Inverted On Bank of River, 7 People Died With 6 Indians : गुरुवार को नेपाल में  एक सड़क हादसे में 6 भारतीय तीर्थयात्रियों सहित 7 लोगों की जान जाने की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू से जनकपुर की तरफ जा रही बस रात 2 बजे चुरियामाई मंदिर के दक्षिण में एक नदी तट पर पलट गई। हादसे में बस सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गिर गई।

राजस्थान के हैं 6 भारतीय मृतक

‘काठमांडू पोस्ट’ ने सिमारा के क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय के उपाधीक्षक प्रदीप बहादुर छेत्री के हवाले से बताया कि मृतकों में महोत्तरी जिले के लोहारपट्टी का रहने वाला एक नेपाली नागरिक और राजस्थान के छह भारतीय नागरिक शामिल हैं। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

डीएसपी प्रदीप बहादुर छेत्री ने बताया कि घायलों का मकवानपुर जिले के हेटौडा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में कहा जा रहा है कि हो सकता है कि बस के ड्राइवर को शायद नींद आ गई होगी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates