Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Fire : देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई एंबुलेंस, LPG गैस.. 

Severe Fire : देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई एंबुलेंस, LPG गैस.. 

Uttar pradesh Update News, Jhansi, Ambulance Caught Sever Fire, Completely Burnt :  उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज के सामने एक प्राइवेट एंबुलेंस में एलपीजी गैस की रिफिलिंग करते समय भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस आग के गोले में तब्दील हो गई। आसपास हड़कंप मच गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 2 के सामने गली में प्राइवेट हॉस्पिटल के पास एक मारुति वैन प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी थी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया।

घरेलू गैस सिलेंडर से गैस भर रहा था ड्राइवर

ड्राइवर एंबुलेंस में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस भर रहा था, तभी अचानक गैस लीक होने से आग लग गई। एंबुलेंस में ऊंची लपटों को उठता देख आसपास भगदड़ मच गई। लोग दहशत की वजह से वहां से दूर भागने लग गए।

Share this:

Latest Updates