Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Fire : … और देखते ही देखते दिल्ली के इस बड़े मार्केट में लग गई भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की टीम

Severe Fire : … और देखते ही देखते दिल्ली के इस बड़े मार्केट में लग गई भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की टीम

National News Update, New Delhi, Fire Broke Out In Gandhi Nagar Market : बुधवार की अहले सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गांधी नगर इलाके मार्केट में देखते ही देखते भीषण आग लगने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है।

दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में एक प्लाईबोर्ड की दुकान में भीषण आग लग गई।

 आग बुझाने में लगी है 21 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी राजेंद्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि प्लाईबोर्ड की एक दुकान में आग लगी है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल 21 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्लाईबोर्ड की दुकान में आग लगने की सूचना आज सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर मिली थी। उसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गईं, लेकिन अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।

Share this:

Latest Updates