Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Fire : … और अचानक मोबाइल टावर में धधकने लगी आग, पास के गैरेज को लिया चपेट में, 20 गाड़ियां…

Severe Fire : … और अचानक मोबाइल टावर में धधकने लगी आग, पास के गैरेज को लिया चपेट में, 20 गाड़ियां…

Bihar Update News, Patna City, Fire In Mobile Tower, 20 Vehicles Burnt : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को आग लगने की बड़ी घटना की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना सिटी के लोदी कटरा में मोबाइल टावर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने टावर के पास के गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया। गैरेज में आग लगने से ई- रिक्शा समेत 20 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। 

दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की पुष्टि करते हुए चौक थाना प्रभारी गौरीशंकर गुप्त ने बताया कि दो कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है,जबकि कई अन्य गाड़ियां आग की चपेट में आने से बर्बाद हो चुकी हैं।आसपास के लोगों का यह मानना है कि मोबाइल टावर के चिंगारी से गैरेज में आग लगी। गैरेज में आग लगते ही गैरेज में लगी ई-रिक्शा सहित कई गाड़ियां धू-धू कर जलने लगी। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

Share this:

Latest Updates