Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजधानी रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए दो लड़के और छह लड़कियां

राजधानी रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए दो लड़के और छह लड़कियां

शहर के अरगोड़ा इलाके मौर्या होटल में छापेमारी के दौरान पकड़े गए दो 

Ranchi news : राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मौर्या होटल में गुरुवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में अरगोड़ा थाना की पुलिस ने होटल से छह लड़कियों और दो लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रांची एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना ने होटल में सुबह छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने जब होटल के कमरों की तलाशी ली तो अच्छा लड़कियां और दो लड़के आपत्तिजनक स्थिति में मिले। 

पुलिस को मिली थी किसी से देह व्यापार की सूचना 

बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। राजधानी में सेक्स रैकेट के खिलाफ रांची पुलिस द्वारा वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार  पुलिस को किसी ने होटल में देह व्यापार होने की सूचना दी थी। इसी सूचना के आलोक में होटल मौर्या में छापेमारी की गई। हिरासत में लेने के बाद गलत धंधे में लिप्त लड़के लड़कियों से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पूछताछ का डिटेल्स नहीं मिल पाया था। 

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए लड़के और लड़कियां

इसमें आपत्तिजनक हालत में छह लड़कियां और दो लड़के पकड़े गए। आपको बता दें कि होटल मौर्य में पिछले तीन महीने के भीतर पुलिस का यह दूसरा छापा है। इसके पहले जून में भी इस होटल में छापेमारी की गई थी। तब दो लड़कियां देह व्यापार के धंधे में पकड़ी गई थीं। पकड़ी गईं लड़कियां पश्चिम बंगाल की हैं। गिरफ्तार लड़के भी पश्चिम बंगाल के ही बतायें जा रहे हैं। 

Share this:

Latest Updates