Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शर्मनाक! बाप-बेटी का रिश्ता हुआ तार-तार, खड़गपुर पुलिस ने बलात्कारी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा

शर्मनाक! बाप-बेटी का रिश्ता हुआ तार-तार, खड़गपुर पुलिस ने बलात्कारी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Kharagpur, West Bengal latest Hindi crime news : इसे नैतिक पतन की बानगी कहना गलत नहीं होगा। यहां एक बाप ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया। 34 साल के इस बाप ने अपने से आधी उम्र 17 वर्ष की अपनी ही बेटी से रेप किया, वह भी एक-दो बार नहीं, लंबे समय तक वह यह कुकर्म करता रहा। यह घटना बंगाल के खड़कपुर के पिंगला थाना क्षेत्र के जलचक क्षेत्र संख्या 10 के तिल्दा गंज थाना क्षेत्र की है। यह कुकर्म करने वाले पिता का नाम कार्तिक मिश्रा है।

पत्नी की अनुपस्थिति में करता रहा यह सब

बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के कारण कार्तिक की पत्नी बेटी को छोड़कर काफी दिनों से मायके में रह रही है। पत्नी की अनुपस्थिति में वह अपनी पुत्री पर जुल्म ढाता रहा। वह उसे धमकी दिया करता था कि अगर उसने इस अनैतिक संबंध के बारे में किसी से कुछ भी कहा तो वह उसकी जान ले लेगा। एक तो लोक लाज और दूसरा पिता से मिली धमकी के डर से बेटी खामोश रही। लेकिन जब उसका जुर्म कुछ ज्यादा ही बढ़ गया तो अंततः उसने पुलिस को सारी बातें बताई और मामला उजागर हुआ। 

बेशर्म पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बहरहाल,  मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले उसे जिला अदालत में पेश किया गया, जहां, पुलिस ने समाज को और बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना के लिए मिश्रा को सख्त से सख्त सजा देने की अपील की है। इधर, बेटी को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने पर स्थानीय प्रशासन के स्तर पर मंत्रणा चल रही है।

Share this:

Latest Updates