Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शर्मनाक : करवा चौथ के दिन महिला कांस्टेबल को लिफ्ट देने वाले ने किया रेप…

शर्मनाक : करवा चौथ के दिन महिला कांस्टेबल को लिफ्ट देने वाले ने किया रेप…

 Kanpur news, UP news : करवा चौथ के दिन उत्तर प्रदेश के कानपुर से ऐसी घटना घटी कि शर्म से सिर झुक जाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला हेड कांस्टेबल के साथ उसके एक परिचित व्यक्ति ने कथित तौर पर रेप किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) हरीश चंदर ने बताया कि अयोध्या में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल शनिवार रात करवा चौथ का त्योहार मनाने कानपुर आई थी। जब वह अपने गांव जा रही थी, तभी सेन-पश्चिम पारा इलाके उसने मोटरसाइकिल सवार अपने पड़ोसी धर्मेंद्र पासवान से लिफ्ट मांगी। चंदर ने बताया कि पासवान उसे गंतव्य पर छोड़ने के बजाय कथित तौर पर सुनसान इलाके में स्थित एक खेत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। चंदर की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

भेजा गया 14 दिनों की हिरासत में

पासवान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म), 76 (महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से आपराधिक बल का प्रयोग), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share this:

Latest Updates