Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कल सुबह पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

कल सुबह पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

Patna news : बिहार के स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का राजधानी पटना के गुलबी घाट पर कल सुबह (गुरुवार) आठ बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। जैसा कि हम जानते हैं, कल छठ पूजा के पहले दिन उनका निधन दिल्ली स्थित एम्स में हुआ था। उनका पार्थिक शरीर आज पटना लाया जा रहा है।

बेटे ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने उनके निधन की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां का अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर किया जाएगा, उसी स्थान पर जहां करीब एक महीने पहले उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ था। एक ही महीने में माता-पिता को खोना अंशुमान के लिए बहुत ही पीड़ादायक है। इस दुखद घड़ी में उनकी बातों से साफ झलकता था कि कैसे इस कठिन समय में भी वे अपनी मां की इच्छाओं और परंपराओं का पालन कर रहे हैं।

उनके छठ गीतों से लोगों का जुड़ाव

गौरतलब है कि बिहार कोकिला के नाम से प्रसिद्ध शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार को रात 9 बजकर 20 मिनट पर हुआ था। शारदा सिन्हा का नाम छठ पूजा से इस तरह जुड़ा हुआ था कि उनके गीतों के बिना यह महापर्व अधूरा सा लगता था। उनकी आवाज में छठ गीत सुनना एक परंपरा बन चुकी थी। अब उनके बिछड़ने से लोगों को ऐसा लग रहा है जैसे उनकी यादें और आस्था का एक हिस्सा छिन गया है।

Share this:

Latest Updates