Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कुख्यात लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर नवीन हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में ढेर

कुख्यात लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर नवीन हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Hapur/Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश एसटीएफदिल्ली स्पेशल पुलिस ने बुधवार की देर रात में संयुक्त रूप से कुख्यात लॉरेंस बिश्नोईहाशिम बाबा गैंग के अंतरराज्यीय शार्प शूटर नवीन को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे में भागने में कामयाब हो गया। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के अंकुर तथा दिल्ली स्पेशल सेल के विजेंद्र भी घायल हुए हैं।
मरने वाले बदमाश के कब्जे से बिना नम्बर की मोटर साइकिल, एक पिस्टल तथा कारतूस बरामद हुए हैं। नवीन वर्तमान में लॉरेंस विश्नोई गैंग में सम्मिलित होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका था। वह हरियाणा के गुरुग्राम के एक हत्याकांड का मुख्य शार्प शूटर भी था। 26 लाख की डकैती में दिल्ली से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल देता था। बदमाश नवीन पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे करीब 20 संगीन आपराधिक मामले दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। दिल्ली के दो मामलों में उसे अदालत सजा भी सुना चुकी थी।
वह उत्तरी पूर्वी दिल्ली का गैंगस्टर है, फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम कर रहा है। वहीं, एसटीएफ नोएडा के एएसपी आरके मिश्रा ने बताया कि हत्या में वांटेड चल रहे नवीन के बारे में जानकारी मिली थी कि वह यूपी-एनसीआर में बड़ी घटना को अंजाम देने में लगा है। इसके पीछे एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल की टीम लगी हुई थी। पुलिस लगातार 20 दिन से उसकी तलाश में भटक रही थी। बुधवार को वह घटना को अंजाम देने के लिए हापुड़ की तरफ आ गया, जबकि पुलिस इसके पीछे थी। शक होने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी अंकुर और विजेंद्र घायल हो गये। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में नवीन की मौत एक अहम कड़ी मानी जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि इससे गैंग के अंदरूनी तंत्र और फंडिंग नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी।

Share this:

Latest Updates