Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रेम जाल में फांसकर हिंदू युवती से निकाह करना चाहता था शेख, लड़की को भगाने के लिए हैदराबाद से पहुंच गया मध्य प्रदेश, इसके बाद…

प्रेम जाल में फांसकर हिंदू युवती से निकाह करना चाहता था शेख, लड़की को भगाने के लिए हैदराबाद से पहुंच गया मध्य प्रदेश, इसके बाद…

Narsinghpur Madhya Pradesh news : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की 21 वर्षीय युवती (girl) से नजदीकियां बढ़ाकर हैदराबाद (Hyderabad) के शेख शहवाज ने उस अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इस दौरान वह हिंदू युवती (Hindu girl) से निकाह (nikaah) करने और धर्म परिवर्तन (Religion change) करने के लिए उसे पाठ पढ़ाता रहा। लेकिन युवती तैयार नहीं हुई। इसी बीच युवती हैदराबाद से नौकरी छोड़कर (quit job in Hyderabad) अपने घर आ गई। घर आने के बाद भी शेख शहवाज उससे फोन पर अक्सर बात  करता था और उसे बड़े-बड़े सपने दिखाता था। इस दौरान मध्य प्रदेश स्थित युवती के घर पहुंच गया और वह युवती पर निकाह करने और घर छोड़कर भागने का दबाव बनाने लगा।

युवती ने बताई पूरी कहानी तो थाने में दर्ज हुआ मामला

जब घरवालों को पूरे मामले की जानकारी हुई और युवती ने पूरी कहानी बताई तो सुआतला थाने में शिकायत दर्ज (FIR lodge) कराई गई। पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित के विरुद्ध धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

हैदराबाद के निजी कंपनी में काम करती थी युवती

मिली जानकारी के अनुसार युवती हैदराबाद की किसी निजी  कंपनी (private company) में नौकरी करने गई थी। वहां उससे कंपनी में ही कार्य करने वाले हैदराबाद के शेख शहवाज ने पहचान बढ़ाई। एक वर्ष तक वह लगातार उसके संपर्क में रहा। जब युवती नौकरी छोड़कर घर आ गई तो उसके बाद भी वह उसके संपर्क में बना रहा। वह उसे शादी करने के बाद धर्मांतरण (religion change)  कराकर साथ रखने की बात करते हुए घर से भाग जाने के लिए उकसाता रहा। इतना ही नहीं, वह युवती को भगाकर ले जाने के लिए हैदराबाद से उसके घर भी पहुंच गया, मगल मंसूबे में सफल नहीं हो सका।

Share this:

Latest Updates