Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र में गृहमंत्री पद पर शिवसेना शिंदे समूह ने किया दावा

महाराष्ट्र में गृहमंत्री पद पर शिवसेना शिंदे समूह ने किया दावा

Mumbai news : महाराष्ट्र में बनने वाली नयी सरकार में गृहमंत्री पद के लिए शिंदे की शिवसेना ने दावा किया है। शिंदे के नेता संजय शिरसाट ने शनिवार को कहा कि प्रथा और परम्परा के अनुसार गृहमंत्री पद हमेशा उपमुख्यमंत्री के पास रहा है, इसलिए अगर उनके नेता को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा रहा है, तो गृहमंत्री पद भी दिया जाना चाहिए।

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा; अब महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री के पास गृहमंत्री पद रहता है
शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार में अब तक इतिहास रहा है कि जिस पार्टी का नेता मुख्यमंत्री रहता है, उसके पास गृहमंत्री पद नहीं रहता है। जबकि, जिस दल का नेता उपमुख्यमंत्री रहता है, उसी के पास गृहमंत्री पद रहता है। शिरसाट ने कहा कि नयी सरकार में इस प्रथा परम्परा का पालन किया जाना चाहिए और गृहमंत्री पद शिवसेना को देना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में नयी सरकार के गठन में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है। फिर भी एकनाथ शिंदे अपने मूलगांव सातारा से लौटने पर महत्त्वपूर्ण निर्णय लेंगे।
गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा की कुल 288 में से महायुति ने 230 सीटें जीती हैं। इनमें भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, वहीं उसके सहयोगी शिवसेना और एनसीपी ने क्रमश: 57 और 41 सीटें हासिल की हैं। इसी वजह से सर्वाधिक विधायकों वाली पार्टी का मुख्यमंत्री और दो सहयोगी दलों को उपमुख्यमंत्री दिये जाने का फाॅर्मूला पहले ही तय हो चुका है। जानकारी मिली है कि एकनाथ शिंदे गृहमंत्री पद के साथ उपमुख्यमंत्री पद चाह रहे हैं, लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है। इसलिए एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद किसी अन्य विधायक को देने का भी विचार कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates