Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Shiv-Shakti On Moon : खूब ध्यान से सुनिए, चांद पर बन गई ‘शिवशक्ति’, पीएम नरेंद्र मोदी ने…

Shiv-Shakti On Moon : खूब ध्यान से सुनिए, चांद पर बन गई ‘शिवशक्ति’, पीएम नरेंद्र मोदी ने…

National News Update, Karnataka, Bengaluru, PM Modi Announced Shiv-Shakti On Moon : विज्ञान के आगे अध्यात्म की जय हो। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने चांद पर ‘शिवशक्ति’ की घोषणा कर दी है। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग वाली जगह अब ‘शिवशक्ति’ के नाम से जानी जाएगी। मोदी जी ने इसका ऐलान कर दिया है। शनिवार को वह बेंगुलुरू में इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO) के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे थे। 

नाम दिए जाने की वैज्ञानिक परंपरा

यहां वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरे परिवारजनों, आप जानते हैं कि स्पेस मिशन के टचडाउन पॉइंट को एक नाम दिए जाने की वैज्ञानिक परंपरा है। चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान उतरा है, भारत ने उस स्थान के भी नामकरण का फैसला लिया है। इस स्थान पर चंद्रयान 3 का मून लैंडर उतरा है, अब उस पॉइंट को- शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान 3 में महिला वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है ..यह ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा कि हमें विज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए ही करना है। मानवता का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।

पदचिह्नों को ‘तिरंगा’ कहा जाएगा

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब ‘तिरंगा’ कहलाएगा। ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ ही वर्षों में भारत का अंतरिक्ष उद्योग 8 अरब डॉलर से बढ़कर 16 अरब डॉलर का हो जाएगा।

Share this:

Latest Updates