Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शिवहर की नवनिर्वाचित सांसद लवली आनंद ने एनडीए कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

शिवहर की नवनिर्वाचित सांसद लवली आनंद ने एनडीए कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Chiraiya, motihari news: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिरैया कोठी में शनिवार को एनडीए की ओर से कार्यकर्ता समागम समारोह का आयोजन किया गया। शिवहर की नवनिर्वाचित सांसद लवली आनंद एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन, चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता एवं जेडीयू की जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने सांसद लवली आनंद एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 

जीत के लिए शिवहर की जनता का आभार जताया 

कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व सांसद के द्वारा चिरैया विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सांसद लवली आनंद ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए शिवहर की जनता का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष कुमार सिंह ने की। वहीं मंच का संचालन रजनीकांत कुमार ने किया। मौके पर भाजपा के जिला प्रवक्ता अमोद कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, चिरैया मंडल अध्यक्ष अजय साह, भाजपा नेता सूर्य नारायण प्रसाद, संजय प्रसाद, जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष केदार पटेल,  हम के ध्रुप मांझी, रालोसपा के जिला प्रवक्ता विजय कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन यादव, रविन्द्र पासवान, बच्चा आलम, पवन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates