Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शिवराज ने झारखंड के खूंटी में हेमन्त सरकार पर किये तीखे प्रहार

शिवराज ने झारखंड के खूंटी में हेमन्त सरकार पर किये तीखे प्रहार

Khunti News: केन्द्रीय कृषि, ग्रामीण विकास मंत्री और विधानसभा चुनाव में भाजपा के झारखंड प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को तोरपा विधानसभा क्षेत्र के बानो प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जयपाल सिंह मुंडा मैदान में भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे राज्य की भ्रष्ट हेमन्त सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनायें।

झारखंड में खनिज सम्पदा की लूट मची हुई है
चौहान ने हेमन्त सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि हेमंत सरकार के लोग झारखंड को गिद्ध-कौओं की तरह नोच रहे हैं। इस सरकार ने पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों की योजनाओं के पैसा खा जाती है। खनिज सम्पदा की लूट मची हुई है। हेमन्त सोरेन सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज झारखंड में माटी और बेटी संकट में है। उन्होंने सीता सोरेन और उनकी बेटियों को कांग्रेस के मंत्री इरफान अंसारी द्वारा अपमानित किये जाने के मुद्दे पर कहा कि हेमन्त सोरेन के लिए यह शर्म की बात है कि उन्होंने राजनीति के लिए अपनी भाभी और भतीजियों के अपमान को बर्दाश्त कर लिया। हेमन्त को तो चाहिए कि वह ऐसे मंत्री को लात मार कर मंत्रिमंडल से बाहर कर दें।

“भाजपा की सरकार बनते ही हर महिला के खाते में 11 तारीख को 21 सौ रुपये भेजे जायेंगे


शिवराज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही हर महिला के खाते में प्रत्येक महीने की 11 तारीख को 21 सौ रुपये भेजे जायेंगे। साथ ही कहा कि 500 रुपये में गैस कनेक्शन और साल मं दो सिलिंडर फ्री दिये जायेंगे। चौहान ने कहा कि राज्य में 02 लाख 87 हजार खाली पदों को भरने का काम किया जायेगा। जो बच्चे ग्रेजुएशन व एमए, एमएससी कर लेंगे, उन बच्चों को दो हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।

मैं नेता नहीं, आपका मामा हूं

शिवराज ने कहा, “मैं नेता नहीं, आपका मामा हूं और वह भी सौतेला नहीं।” उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार बनते ही बहन-बेटियां सुरक्षित हो जायेंगी। भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 21 सौ रुपये की गोगो दीदी योजना को पास करा लिया जायेगा। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही चुना-चुनकर घुपैठियों को खदेड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए शिवराज ने कहा कि पांच साल में हेमन्त सोरेन की उम्र सात साल बढ़ गयी और सम्पत्ति हजार गुणा बढ़ गयी। सरकार के मुख्यिा हर जगह झूठ का सहारा लेकर लोगों को बरगला रहे हैं।

बेटी, रोटी और माटी सुरक्षित नहीं : कोचे मुंडा

तोरपा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हेमन्त सरकार के राज्य में न तो बेटियां सुरक्षित हैं और न ही रोटी और माटी। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री की भाभी और उनकी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो राज्य की बेटियों की सुरक्षा सरकार कैसे करेगी। उन्होंने कहा कि 13 नवम्बर को राज्य की जनता झामुमो-कांग्रेस को सबक सिखायेगी।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates