Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शिवराज सिंह कल पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों से करेंगे मुलाकातनयी

शिवराज सिंह कल पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों से करेंगे मुलाकातनयी

Delhi : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को पंजाब में बाढ़ग्रस्त जिलों का दौरा कर पीड़ित किसानों से मिलेंगे। इसके पहले बुधवार को शिवराज सिंह ने पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत कर राज्य के हालात की जानकारी ली।कृषि मंत्रालय के अनुसार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह 4 सितंबर को सुबह दिल्ली से अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से सीधे बाढ़ पीड़ित किसानों और अन्य लोगों से मिलने जाएंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद शिवराज सिंह एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत और किसानों को मदद पहुंचाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी।उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह ने दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक कर पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ के हालात और फसलों को हुए नुकसान को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि वे स्वयं स्थिति का जायजा लेने पंजाब जाएंगे। पंजाब के किसान भाई-बहन चिंता ना करें, इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

Share this:

Latest Updates