Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा को झारखंड में झटका,पूर्व मंत्री लुईस मरांडी समेत छह भाजपाइयों ने थामा झामुमो का दामन

भाजपा को झारखंड में झटका,पूर्व मंत्री लुईस मरांडी समेत छह भाजपाइयों ने थामा झामुमो का दामन

Jharkhand news : झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही टिकट कटने व उपेक्षा से नाराज नेताओं का दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार की शाम छह भाजपाइयों ने झामुमो का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री आवास में एक सादे समारोह में इन नेताओं को झामुमो की सदस्यता दिलाई गई।

किस-किस ने थामा दामन

झामुमो का दामन थामने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू तथा भाजपा नेता बास्को बेसरा शामिल हैं। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन, पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय एवं बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती उपस्थित थे।

लुईस ने भाजपा को सौंपा त्यागपत्र, बताई अपनी पीड़ा

पार्टी को भेजे गए अपने त्यागपत्र में लुईस मरांडी ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने लिखा दूसरे दलों से आए नेता भाजपा में हावी हो गए हैं। निष्ठावान कार्यकर्ता लगातार दल में उपेक्षित हो रहे हैं। लुईस मरांडी के बारे में बताया जा रहा है कि वह जामा या दुमका विधानसभा क्षेत्र से झामुमो की प्रत्याशी हो सकती हैं। भाजपा द्वारा दुमका सीट पर सुनील सोरेन को प्रत्याशी घोषित कर दिए जाने के बाद से वह नाराज चल रही थीं। लुईस मरांडी ने लिखा कि भाजपा में उन्होंने 24 वर्ष बिताए। राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा से ही की। पार्टी ने इस दौरान काफी सम्मान दिया। पहली बार उन्होंने दुमका में भाजपा का परचम लहराया। अभी यह महसूस हो रहा है कि पार्टी के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने की कोशिश तेज हुई है।

Share this:

Latest Updates