Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हरियाणा में जेजेपी को झटका, पार्टी के तीन नेता भाजपा में शामिल

हरियाणा में जेजेपी को झटका, पार्टी के तीन नेता भाजपा में शामिल

New Delhi news: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के पूर्व नेता देवेंद्र सिंह बबली, सुनील सांगवान और संजय कबलाना सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में पूर्व जेजेपी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी का कद बढ़ रहा है। आज देश के 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है। पार्टी केंद्र में भी तीसरी बार सत्ता में आयी है, ऐसा साठ साल में पहली बार हुआ है।

भाजपा महासचिव ने कहा, ‘आगामी चुनावों के लिए हरियाणा में हवा भाजपा के पक्ष में है। लोग राज्य में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि भाजपा ने राज्य के लोगों के लिए असाधारण काम किया है।’

Share this:

Latest Updates