Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

साहित्योदय में मनाया जा रहा श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जन रामायण सप्ताह

साहित्योदय में मनाया जा रहा श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जन रामायण सप्ताह

Ranchi news, Jharkhand news : अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय मंच द्वारा विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन रामोत्सव जन रामायण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के साहित्यकार, कलाकार और रामभक्त अपने शब्दांजलि-सुमन अर्पित कर रहे हैं। 15 जनवरी से प्रारम्भ श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जन रामायण सप्ताह 22 जनवरी तक चलेगा। इसमें लोग अपनी कविता, गीत, भजन और नृत्य-कला प्रस्तुति से प्रभु श्रीराम की ऑनलाइन आराधना कर रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न शहरों, प्रदेशों और विदेशों में साहित्योदय के सदस्यों द्वारा राम मंदिर में भजन पूजन और दीपदान किया जा रहा है। साहित्योदय अध्यक्ष पंकज प्रियम के संयोजन में ऑनलाइन काव्यार्चन में हर दिन एक नये सञ्चालक द्वारा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उत्कृष्ट प्रस्तुति देनेवालों को आयोजन के अंत में साहित्योदय राम रत्न सम्मान दिया जायेगा। 

आयोजन को सफल बनाने में गणेश दत्त, सुरेन्द्र उपाध्याय, किशोरी भूषण, रजनी शर्मा चंदा, अनामिका अनु, डॉ. प्रियम्बदा मिश्रा, ऋतुराज वर्षा, अर्चना पाठक, डॉ. सुदेश चुघ, सरिता शुक्ला, सुनीता बंसल आदि लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गौरतलब है कि साहित्योदय द्वारा 2022 में प्रभु श्रीराम के सम्पूर्ण जीवन पर आधारित जन रामायण साझा महाकाव्य का प्रकाशन और अयोध्या में भव्य आयोजन कर विमोचन किया गया है। इससे पूर्व 27 घण्टे तक अनवरत चले जन रामायण अखण्ड काव्यार्चन को वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया जा चुका है। जन रामायण स्वयं में एक अनूठा और अद्भुत महाग्रंथ है। इसने घर-घर के पूजा स्थलों में अपना स्थान प्राप्त किया है। जन रामायण को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास के महंत कमल नयन दास और हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

Share this:

Latest Updates