Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

श्री सर्वेश्वरी समूह, धनबाद ने किया कम्बल वितरण शृंखला का शुभारंभ 

श्री सर्वेश्वरी समूह, धनबाद ने किया कम्बल वितरण शृंखला का शुभारंभ 

Dhanbad news: आध्यात्मिक सह समाजिक संगठन श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा धनबाद के तत्त्वावधान में बालिका विहार विद्यालय पंडुवा, ग्राम पंडुवा बेजरा, थाना पूर्वी टुंडी, धनबाद में कम्बल वितरण की शृंखला का आरम्भ किया गया। 31 दिसम्बर को शुरू हुए कार्यक्रम का आरम्भ पुजारी सरोज कुमार जी द्वारा परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्यपाद गुरुपद बाबा के तैल चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित किया गया। उपस्थित लोगों के बीच श्री चंद्रभूषण कुमार, प्रचार मंत्री ने श्री सर्वेश्वरी समूह के उद्देश्य एवं उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के बारे में बताया। इसके बाद 100 जरूरतमंद लोगों को कम्बल एवं 100 छोटे बच्चों को ऊनी टोपी का वितरण किया गया।

IMG 20231231 WA0004

कम्बल वितरण से पूर्व सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो, मुखिया संतोष कुंभकार, उप मुखिया प्रकाश महतो, डॉक्टर जादू गोप, डॉक्टर जयदेव कुंभकार के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को चिह्नित कर लिया गया था। उसके पश्चात श्री सर्वेश्वरी समूह के शाखा मंत्री अनुज कुमार ने सभी सहयोगियों को गमछा प्रदान कर सम्मानित किया। बताया गया कि शीघ्र ही जरूरतमंद लोगों का चयन कर पुन: कम्बल या गर्म कपड़े का वितरण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Share this:

Latest Updates