Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शुभम अध्यक्ष, तो रोहन संभालेंगे ईस्ट चंपारण लियो क्लब में सचिव पद की जिम्मेदारी

शुभम अध्यक्ष, तो रोहन संभालेंगे ईस्ट चंपारण लियो क्लब में सचिव पद की जिम्मेदारी

अभिजीत कोषाध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित, शुभम गुप्ता क्लब में बने लियो एडवाइजर

Motihari news: ईस्ट चंपारण लियो क्लब के सत्र 2024- 2025 में शुभम सर्राफ अध्यक्ष होंगे। माउंट लिटेरा स्कूल परिसर में क्लब की हुई बैठक में शुभम को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं रोहन श्रीवास्तव सचिव निर्वाचित हुए। जबकि, अभिजीत श्रीवास्तव को क्लब में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। मार्गदर्शन और सुझाव के लिए शुभम गुप्ता को बतौर लियो एडवाइजर चुना गया। लायंस क्लब के  नव निर्वाचित अध्यक्ष चंदन कुमार, सचिव पवन पुनीत चौधरी और लियो शुभम गुप्ता की देख-रेख में चुनाव संपन्न हुआ।  

चुनावी प्रक्रिया की समाप्ति के बाद इस्ट चंपारण लायंस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष चंदन कुमार व सचिव पवन पुनीत चौधरी को सम्मानित किया गया। 

धरातल पर उतरेंगी कई परियोजनाएं : अध्यक्ष

ईस्ट चंपारण लियो क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष शुभम सर्राफ ने बताया कि आने वाले दिनों में क्लब की कई समाज सेवा की परियोजनाएं धरातल पर उतरेगी और सभी सक्रिय पदाधिकारी उत्साहित होकर समाज कल्याण में अपनी भागीदारी समर्पित करेगी।  सचिव रोहन श्रीवास्तव ने जरूरतमंदों के स्वास्थ्य के प्रति सेवा प्रदान करने की इच्छा जाहिर की। मौके पर लियो क्लब के वर्तमान अध्यक्ष आशुतोष नारायण, सचिव आदित्य जयसवाल, रोहन श्रीवास्तव,  अभिजीत कुमार, शुभम सर्राफ, पुष्पम सिंह, चमन प्रकाश, मोहित वर्मा, आर्यन बालाजी आदि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates