Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झरिया में व्याप्त वायु प्रदूषण के खिलाफ चला हस्ताक्षर अभियान, भावी पीढ़ी की सुरक्षा हेतु पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई में साथ देने का आह्वान 

झरिया में व्याप्त वायु प्रदूषण के खिलाफ चला हस्ताक्षर अभियान, भावी पीढ़ी की सुरक्षा हेतु पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई में साथ देने का आह्वान 

Jharkhand news, Jharkhand latest Hindi news, dhanbad news :  ग्रीन लाइफ झरिया एवं यूथ कॉन्सेप्ट के संयुक्त तत्वावधान में 04 नम्बर टैक्सी स्टैण्ड में झरिया में  व्याप्त वायु प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने धनबाद उपायुक्त को दिये जा रहे आवेदन पर हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। संस्था द्वारा धनबाद उपायुक्त को लिखे त्राहिमाम आवेदन में झरिया की वाम को वायु प्रदूषण से निजात दिलाने की अपील की गयी है। इसके समर्थन में आज 400 लोगों ने हस्ताक्षर किये।

झरिया में मानक के विरुद्ध चल रही खुली खदानें

ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि धनबाद उपायुक्त को दिये जा रहे आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को भी भेजी जायेगी। उन्होंने कहा कि झरिया के आस-पास की खुली खदानें मानक के विरुद्ध चल रही हैं। यदि ओवर बर्डन को पानी के साथ डम्प किया जाये, तो हवा में धूल कण नहीं फैलेंगे। डॉ. मनोज ने कहा कि भावी पीढ़ी की सुरक्षा हेतु पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई में साथ दें। 

IMG 20231105 WA0001

 यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद ने कहा झरिया के हर व्यक्ति को प्रदूषण के खिलाफ खड़ा होना होगा, नहीं तो आनेवाला कल भयावह होगा।

भविष्य में हवा के लिए संघर्ष करना होगा

उन्होंने कहा कि भविष्य में हवा के लिए संघर्ष करना होगा, इसलिए हमें आज से ही सतर्क होना चाहिए। धनबाद प्रशासन को  इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए। मो. अखलाक ने कहा कि यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी। हस्ताक्षर अभियान में मो. अखलाक अहमद, डॉ. मनोज सिंह, दीपक दता, संजय प्रजापति, बजेश पाण्डेय, गंगाशरण शर्मा, अशोक वर्णवाल, आशिफ इक़बाल, संतोष कुमार, सहदेव मुखर्जी, सुरेन्द्र पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Share this:

Latest Updates