Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंईयां सम्मान योजना राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित कॉल आने पर जानकारी साझा नहीं करें बहन-बेटियां

मंईयां सम्मान योजना राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित कॉल आने पर जानकारी साझा नहीं करें बहन-बेटियां

Ranchi news, Jharkhand  news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए निबन्धित महिलाओं को राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित आ रहे कॉल को गम्भीरता से लिया है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने कहा, झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में सूचना आ रही है कि कई लाभुकों के मोबाइल नम्बर पर योजना को लेकर कॉल आ रहे हैं, जो पूरी तरह से फर्जी हैं। इसलिए योजना के तहत निबन्धित बहन-बेटियों से आग्रह है कि योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित कॉल आने पर OTP या अपने बैंक खाते से सम्बन्धित जानकारी कॉल करनेवाले के साथ साझा कदापि नहीं करें।

झारखण्ड सरकार इस योजना को लेकर किसी तरह का कॉल नहीं कर रही है। अतः आप सभी सतर्क रहें और ऐसे कॉल आने पर अपने बैंक खाता की जानकारी नहीं दें। तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड से बचना बहुत जरूरी है। कई लोग मैसेज या कॉल (Bank Fake Call) करके फ्रॉड कर रहे हैं। SMS, व्हाट्सएप, मेल या टेलीग्राम के जरिये भी मैसेज आ सकते हैं, इसलिए आप सभी से आग्रह है सावधान रहें।

Share this:

Latest Updates