Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सड़क दुर्घटना में छह दर्शनार्थियों की मौत, तीन घायल

सड़क दुर्घटना में छह दर्शनार्थियों की मौत, तीन घायल

Up news , chitrakut news : कर्वी कोतवाली क्षेत्र झांसी-मिजार्पुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर छह हो गयी है। मृतकों की शिनाख्त कर पुलिस शवों का पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।

वाहनों की टक्कर में आटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी और तीन लोग गम्भीर रूप से घायल थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान चित्रकूट के नारायणपुर निवासी निर्भय (20) की भी मौत हो गयी।

निर्भय के अलावा मरनेवालों में कन्नौज जिले के निवासी अनिरुद्ध (30), अखिलेश (28), अतर सिंह और हमीरपुर के रहने वाली निधि सोनी (19) एवं धर्मेन्द्र हैं। घायलों में आॅटो रिक्शा चालक बेड़ी पुलिया निवासी सूरज, हमीरपुर के सुमेरपुर निवासी सुमित साहू का इलाज हायर सेंटर प्रयागराज में चल रहा है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने घायलों का हाल जाना।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह एक आटो रिक्शा कर्वी स्टेशन की तरफ से सुबह दर्शनार्थियों को लेकर रामघाट तीर्थ क्षेत्र जा रहा था। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमानपुर के पास से पहुंचते ही बेड़ी पुलिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर ने टक्कर मार दी। आटो रिक्शा में आठ लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हुई है और दो लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस डम्पर को कब्जे में लेकर कार्रवाई की कर रही है।

Share this:

Latest Updates