Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Slip Of Tongue : झारखंड के इस MLA ने राहुल को कह दिया स्वर्गीय…

Slip Of Tongue : झारखंड के इस MLA ने राहुल को कह दिया स्वर्गीय…

Jharkhand Update News, Ranchi, Congress MLA Irfan Ansari Slipped Tongue And Said Late Rahul Gandhi In Place Of Rajeev Gandhi : सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद झारखंड कांग्रेस नेताओं में खुशी का माहौल छा गया। इतनी खुशी के कारण जमताड़ा कांग्रेस विधायक की जुबान ही फिसल गई। मीडिया से अपनी खुशी जाहिर करते वक्त उन्होंने राहुल गांधी को ही स्वर्गीय बता दिया। इसके बाद विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या हुआ

वीडियो में देखा जा सकता है कि जमताड़ा विधायक इरफान अंसारी डिजिटल इंडिया में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को बता रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अगर स्वर्गीय राहुल गांधी जी नहीं होते तो आज डिजिटल कैमरा नहीं होता। सबके हाथों में फोन नहीं होता। इसके बाद विधायक के आस-पास खड़ें लोगों ने उन्हें रोकते हुए राजीव गांधी-राजीव गांधी कहने लगे तो विधायक ने कहा कि हां-हां मैं स्वर्गीय राजीव गांधी जी की बात कर रहा हूं। मीडिया से बात करते वक्त वहां खड़े किसी व्यक्ति ने विधायक का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो खूब वायरल हुआ।

Share this:

Latest Updates