Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BOLLYWOOD UPDATES : छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री छवि मित्तल को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ब्रेस्ट कैंसर सरवाइवर को मेरा सलाम!

BOLLYWOOD UPDATES : छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री छवि मित्तल को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ब्रेस्ट कैंसर सरवाइवर को मेरा सलाम!

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री छवि मित्तल ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हो गई हैं। इस आशय की जानकारी खुद अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर दी है। अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए ब्रेस्ट कैंसर को लेकर बड़ी पोस्ट लिखी है। छवि मित्तल ने लिखा, डियर ब्रेस्ट, ये आपके लिए एक एप्रिसियेशन पोस्ट है। 

आपने मेरे बच्चों का पेट भरा, आज मेरी बारी

आगे उन्होंने लिखा है कि आपका महत्व तब बढ़ गया, जब आपने मेरे दोनों बच्चों का पेट भरा। आज मेरी बारी है कि मैं आपके साथ खड़ी रहूं और इस कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ूं। यह कोई बेस्ट चीज नहीं हुई है, लेकिन यह बात मेरी हिम्मत को नीचे नहीं गिरा सकती। सफर आसान नहीं होने वाला है, लेकिन इसे मुश्किल भी नहीं होना होगा। मैं भले ही पहले जैसी न दिखूं, लेकिन मुझे अलग महसूस मत करवाना। सभी ब्रेस्ट कैंसर सरवाइवर को मेरा सलाम, आप लोग नहीं जानते कि आपने मुझे कितना ज्यादा प्रेरित किया है।जो कॉल आप मुझे करते हैं, जो मैसेज डेंस करते हैं, जो मुझसे मिलने आते हैं, उनकी तारीफ के लिए शब्द नहीं है और यही चीज सबसे अलग बनाती है।

ढांढस बंधा रहे फैंस और सेलिब्रिटी

छवि मित्तल के इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। वे उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं। छवि मित्तल छोटे पर्दे की कई मशहूर धारावाहिकों में नजर आ चुकी है जिसमें तीन बहुरानियां, घर की लक्ष्मी बेटियां, बंदिनी, एक चुटकी आसमान, नागिन आदि शामिल हैं। इन सब के अलावा छवि अभिनेता सोनू सूद और ईशा कोप्पिकर की फिल्म ‘एक विवाह ऐसा भी’ में नताशा के किरदार में नजर आ चुकी हैं।

Share this:

Latest Updates