Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस के नेताओं पर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं-  मेरी बेटी कॉलेज छात्रा है, वह बार नहीं चलाती

कांग्रेस के नेताओं पर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं-  मेरी बेटी कॉलेज छात्रा है, वह बार नहीं चलाती

अपनी बेटी पर लगाए जा रहे आरोपों के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के नेताओं पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से कहा है कि उनकी बेटी कालेज की छात्रा है। वह पढ़ाई करती है। बार नहीं चलाती। उन्होंने कहा कि दुर्भावना से ग्रसित होकर राजनीतिक कारणों से कांग्रेस के नेता उनकी 18 साल की बेटी पर ऐसा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता यह आरोप इसलिए लगा रहे हैं कि उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 5000 करोड़ की लूट का पर्दाफाश किया था।

कांग्रेस नेताओं से पूछा-आरोप का आधार तो बताओ

अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि जिस आरटीआई के हवाले से उनकी बेटी पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसमें कहीं भी उनकी बेटी का नाम नहीं है। ऐसे में कांग्रेस के नेता किस आधार पर इतना बड़ा और गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पढ़ाई कर रही है। वह बार नहीं चलाती। वह इसके खिलाफ कानून और जनता की अदालत में जायेंगी।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को दी चुनौती

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह 2024 में अमेठी से दोबारा चुनाव लड़ें। वे उन्हें एक बार फिर धूल चटा देंगी। गौरतलब है कि एक आरटीआई के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि स्मृति ईरानी की बेटी गोवा में एक मृत व्यक्ति के नाम पर लिए गए लाइसेंस से बार चला रही हैं।

Share this:

Latest Updates