Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Snake Bite : मंदिर में पूजा कर रही थी लड़की, सांप ने ऐसा डंसा कि…

Snake Bite : मंदिर में पूजा कर रही थी लड़की, सांप ने ऐसा डंसा कि…

Bihar Update News, Naesdi, Snake Bite In Temple, Girl Died : बिहार के नवादा में नगर थाना क्षेत्र के सोमनाथ मंदिर में पूजा करने के दौरान एक लड़की को सांप ने डंस लिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के क्रम में लड़की की मौत हो गई। लड़की नेमदारगंज थाना क्षेत्र के राजा देवर गांव के अजय राजवंशी की 18 वर्षीया पुत्री अंशु कुमारी थी।

पेड़ से निकल कर सांप ने काटा

परिजनों ने बताया कि सोमवारी का व्रत खोलने के लिए सोमनाथ मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर के बाहर के पेड़ में जलाभिषेक कर रही थी। उसी दौरान अचानक पेड़ से निकले सांप ने मूर्ति पर सिंदूर लगाने के दौरान हाथ में काट लिया। लड़की ने अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां थोड़ी ही देर में मौत हो गई। मौत के बाद परिवार आनन-फानन में उसका शव लेकर गांव चला गया। पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले सकी है।

Share this:

Latest Updates