Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तो गैंगस्टर अमन साहू लड़ेगा विधानसभा चुनाव, बड़कागांव में अम्बा को देगा टक्कर

तो गैंगस्टर अमन साहू लड़ेगा विधानसभा चुनाव, बड़कागांव में अम्बा को देगा टक्कर

Ranchi news : खबर है कि गैंगस्टर अमन साहू झारखंड की बरकागांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वह वर्तमान विधायक अम्बा प्रसाद को टक्कर देगा। उसके वकील हेमंत सिकरवार ने चुनाव के लिए नामांकन फार्म पर अमन साहू से हस्ताक्षर करवाए हैं। साथ ही अमन की ओर से झारखंड हाई कोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए आवेदन भी लगाया गया है।

28 अक्टूबर तक के लिए रायपुर सेंट्रल जेल भेजा गया अमन

अमन को इसी शनिवार को पांच दिन की रिमांड के बाद रायपुर कोर्ट में अमन को पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 28 अक्टूबर तक के लिए रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। अमन पर रंगदारी वसूलने के लिए कारोबारी पर फायरिंग करवाने के लिए अपने गुर्गे भेजने का आरोप है, जिसे रायपुर पुलिस ने उन गुर्गों को वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।  

फायरिंग मामले में सोमवार को होगी गिरफ्तारी

 गंज थाना क्षेत्र से पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ के बाद अमन साहू को झारखंड जेल से रायपुर लाया गया था। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, अब दूसरे मामले में तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पीआरए ग्रुप के बाहर फायरिंग करने के मामले में सोमवार को पुलिस अमन को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले सकती है।

40 पुलिसकर्मियों की टीम अमन को 14 अक्टूबर को झारखंड से लाई थी रायपुर

40 पुलिसकर्मियों की टीम अमन साहू को झारखंड से प्रोडक्शन वारंट पर 14 अक्टूबर को रायपुर लेकर आई थी। अमन कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल की कार पर फायरिंग का मुख्य आरोपित है। प्रहलाद राय का तेलीबांधा क्षेत्र में पीआरए कंस्ट्रक्शन का आफिस है। यहां 13 जुलाई को अमन के गुर्गों ने गोली चलाई थी। पीआरए ग्रुप ने झारखंड में 800 करोड़ का ठेका लिया है। रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करवाई गई।

झारखंड के कई जिलों में फैला है अमन का नेटवर्क

अमन साहू का नेटवर्क धनबाद, रांची, रामगढ़, चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, बोकारो जैसे झारखंड के कई जिलों में फैला हुआ है। जेल में रहकर वह कोल माइनिंग कंपनियां, कोयला व्यवसायी और ट्रांसपोर्ट फील्ड के बिजनेसमेन से रंगदारी वसूलने का काम करता है।

Share this:

Latest Updates