Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

So Tragic : सुहागरात की अगली सुबह बेड पर दूल्हा-दुल्हन को यह क्या…

So Tragic : सुहागरात की अगली सुबह बेड पर दूल्हा-दुल्हन को यह क्या…

UP Update News, Bahraich, Next Morning Of Suhag Raat, Dulha-Dulhan Found Dead On Bed : उत्तर प्रदेश के बहराइच से अत्यंत दुखद और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सुहागरात की अगली सुबह नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। नई बहू के आने का जश्न मना रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

30 मई को हुई थीं शादी

बताया जाता है कि प्रताप यादव (24) की शादी 30 मई को गुल्लनपुरवा गांव में रहने वाली पुष्पा यादव (22) से हुई थी। बारात बड़ी धूमधाम से दुल्हन के दरवाजे पहुंची। शादी की सभी रस्में बड़ी धूमधाम से निभाई गईं। 31 मई को दूल्हा दुल्हन को अपने घर ले आया। रात में नवविवाहित अपने कमरे में सोने के लिए चला गए। फिर अगले दिन 1 जून दोपहर तक दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवार को शक हुआ। घरवालों ने खिड़की से कमरे में देखा तो दोनों बिस्तर पर बेसुध पड़े थे।

मृत अवस्था में पाए गए दोनों

 परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो दोनों को मृत अवस्था में पाया। इस घटना की जानकारी तुरंत दुल्हन के परिजनों को दी गई। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगी।

Share this:

Latest Updates