Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

SOCIAL CURSE : झारखंड के गुमला में नाबालिग बच्ची को 10 युवकों ने बनाया हवस का शिकार, 8 आरोपी…

SOCIAL CURSE : झारखंड के गुमला में नाबालिग बच्ची को 10 युवकों ने बनाया हवस का शिकार, 8 आरोपी…

Jharkhand (झारखंड) के गुमला जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यह समाज के लिए एक अभिशाप है। जानकारी के अनुसार, जिले के बिशुनपुर प्रखंड में शादी समारोह में भाग लेने पहुंची सातवीं कक्षा की 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ ओरेया गांव के 10 युवकों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

रात की 11:00 बजे वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि गांव में मड़वा का कार्यक्रम था। गांव के एक नाबालिग लड़की दो छोटे बच्चों के साथ कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी। रात 11:00 बजे शादी समारोह से लड़की और उसके दो साथी अपने घर आने के लिए जैसे ही निकले, पहले से घात लगाकर बैठे गांव के 10 युवकों ने नाबालिग लड़की को धर-दबोचा और उसके 12 वर्षीय चाचा एवं एक छोटी बच्ची को मारपीट कर भगा दिया।

परिजनों ने कहा, 8 आरोपी नाबालिग

आरोपी युवकों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर टोंगरी के समीप राहर की झाड़ी में ले गये. जहां आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके उपरांत आरोपी नाबालिग को गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप छोड़कर भाग गए। नाबालिग ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों द्वारा घटना की सूचना बिशुनपुर थाना को दी गई। परिजनों की माने तो दो आरोपियों को छोड़ बाकी 8 नाबालिग हैं।

Share this:

Latest Updates