Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक ऐसा पोस्ट किया है कि आप हंसे बिना नहीं रह सकते, देखिए तो जरा…

देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक ऐसा पोस्ट किया है कि आप हंसे बिना नहीं रह सकते, देखिए तो जरा…

Social Media News : इंडिया के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर इस रूप में एक्टिव रहते हैं कि आप उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते। वह कई बार खूब हंसाते हैं तो कई बार गंभीर बातें भी करते हैं। हाल में उनके एक पोस्ट ने यूजर्स को खूब हंसाया और कमेंट भी करवाया।

शुभ-लाभ, स्वागतम और नींबू-मिर्च

 इस पोस्ट में उन्होंने ब्रिटेन के पीएम कार्यालय की फोटो शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ब्रिटेन का ऐतिहासिक 10 Downing Street बिल्डिंग के गेट पर स्वागतम और शुभ-लाभ के बैनर लगे हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ-साथ आनंद महिंद्रा ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 10 Downing Street का यही भविष्य है? अब यहां देसी तड़का लगेगा।

ब्रिटेन में भावी पीएम के लिए

बता दें कि आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट को ब्रिटेन के होने वाले नए पीएम के लिए शेयर किया है। बोरिस जॉनसन के बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए पीएम बन सकते हैं। चूंकि ऋषि भारत के हैं तो हो सकता है कि वो भारतीय संस्कृति के अनुसार, ऐसा करें। हालांकि ये तस्वीर बस फन के लिए शेयर किया गया है। इस तस्वीर पर एक यूज़र ने आनंद महिंद्रा को नींबू-मिर्ची की तस्वीर शेयर की है, जिसे आनंद महिंद्रा ने रीट्वीट किया है।

Share this:

Latest Updates