Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

समाजसेवी मुख्तार खान ने युवाओं को दी क्रिकेट किट

समाजसेवी मुख्तार खान ने युवाओं को दी क्रिकेट किट

Dhanbad news : मकर संक्रांति के अवसर पर आॅल इंडिया तृणमूल कांग्रेस झारखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह समाजसेवी मुख्तार खान ने गुलजारबाग के युवाओं को क्रिकेट किट भेंट की। मौके पर गुलजारबाग यूथ ब्रिगेड द्वारा मुख्तार अहमद को पुष्पगुच्छ देकर एवं माला पहना कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

वहीं, श्री खान ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही, स्वयं युवाओं के साथ क्रिकेट खेल उन सभी का हौसला बढ़ाया और उनके बीच मिठाई, बिस्किट, पानी आदि का वितरण किया। वहीं, मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता हाजी जमीर आरिफ ने सभी खिलाड़ियों से अनुशासन एवं खेल भावना के साथ क्रिकेट का आनन्द लेने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे हाजी जमीर आरिफ, सैफ अली खान, फहीम खान, अली आजम, शादाब आलम, नुमान खान, मनौवर अख्तर, मो. इश्तेयाक, रजा अहमद, जाजेब खान, मो. सरवर, मो. कामिल, आजम कुरैसी, इबरार, अरबाज, आसिफ, महबूब, राघिब, शाहरुख, फैजान आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Share this:

Latest Updates