Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार के इस पूर्व मंत्री का बेटा निकला चोर, पटना एसटीएफ ने बंगाल से पकड़ा

बिहार के इस पूर्व मंत्री का बेटा निकला चोर, पटना एसटीएफ ने बंगाल से पकड़ा

Bihar (बिहार) के पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के पुत्र मुकेश सहनी को एक साथी के साथ पटना एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के डालकोला से गिरफ्तार किया है। मुकेश सहनी पर दानापुर के डीएसपी की गाड़ी चोरी करने का आरोप है। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने के लगुनिया निवासी पूर्व मंत्री के पुत्र मुकेश सहनी को पुलिस टीम अपने साथ पटना ले गई है। 

राजद के पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने बताया कि उन्हें बेटे मुकेश सहनी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। वे मुकेश से संबंध तोड़ चुके हैं।

डीएसपी की गाड़ी चुराने का आरोप

बताया गया है कि पटना में पदस्थापित एक डीएसपी की गाड़ी चोरी हुई थी, जिसमें पटना एसटीएफ को मुकेश की तलाश थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसटीएफ ने मुफस्सिल थाने से मुकेश का आपराधिक इतिहास मांगा है। हालांकि एसपी हृदयकांत ने मुकेश की गिरफ्तारी से अनभिज्ञता जताई। गाड़ी चोरी के मामले में मुकेश कई बार जेल जा चुका है।

Share this:

Latest Updates