Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के इन बच्चों को सोनू सूद ने ऐसी दी गिफ्ट कि खुशी से उछल पड़े…

झारखंड के इन बच्चों को सोनू सूद ने ऐसी दी गिफ्ट कि खुशी से उछल पड़े…

Jharkhand (झारखंड) के बच्चों के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के नाम पर संचालित सूद चैरिटी फाउंडेशन की ओर से ऐसे गिफ्ट दी गई है कि वे खुशी से उछल पड़े। फाउंडेशन की ओर से सिमडेगा जिले के करीब 200 छात्र छात्राओं को वाटर बोतल की गिफ्ट दी गई है, ताकि भीषण गर्मी में स्कूल जाते वक्त उनका गला नहीं सूखे।

मुंबई से आई हैं हाई क्वालिटी की बोतलें 

सदर प्रखंड के बीरू इलाके में 01 मई को फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के बीच वाटर बोतल का वितरण किया। पानी पीने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली बोतलें मुंबई से भेजी गई हैं। बच्चों को अच्छी क्वालिटी वाली बोतल दी गई तो अत्यंत खुश हुए। बच्चों ने कहा कि अब उन्हें स्कूल में पानी पीने में दिक्कत नहीं होगी। बता दें कि झारखंड में आज भी बड़ी आबादी को साफ पानी उपलब्ध नहीं है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को ज्यादा दिक्कत होती है। उनके लिए ये बोतलें वरदान के समान हैं।

Share this:

Latest Updates