Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जैसे भी हो कट रही थी जिंदगी, छोटी सी बात पर कुएं में कूद गई पत्नी,उसके बाद पति भी…

जैसे भी हो कट रही थी जिंदगी, छोटी सी बात पर कुएं में कूद गई पत्नी,उसके बाद पति भी…

Jharkhand (झारखंड) में देवघर के सारठ पथरड्डा ओपी थाना क्षेत्र के करैहिया (शाही टोला) में एक दंपती का दुखद अंत हो गया। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता,फिर भी जिंदगी कट रही थी। उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं, पर आवेश में आकर जिंदगी को ही खत्म कर लेना बहुत दुखद है। थोड़ा सा झगड़ा क्या हुआ, आक्रोश में पत्नी जाकर कुएं में कूद गई। उसके बाद पति ने भी बचाने की कोशिश में कुएं में छलांग लगा दी। दोनों की मौत पानी में डूब कर हो गई। इस तरह 45 साल के  दिलीप सिंह और उनकी पत्नी मुन्नी देवी की जीवन लीला समाप्त हो गई। यह घटना 15 मई की रात की है।

घर बनाने के लिए खत्म हो गया था सीमेंट

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर तकरार हुआ करती थी। इसी क्रम में 15 मई को घर बनाने का सीमेंट खत्म हो जाने व मजदूरों को पैसा देने को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हुई थी। उसके बाद पत्नी खाना बनाने लगी। उसी दौरान दोनों के बीच झंझट इतनी बढ़ गई कि पत्नी गुस्से में घर से निकलकर लगभग आधा किलोमीटर दूर बहियार स्थित सिंचाई कूप में जाकर कूद गई। पति को लगा कि रोज की तरह गुस्साकर इधर-उधर ही गई होगी। इसी बीच किसी ने बताया कि उनकी पत्नी बहियार के कुएं की तरफ गई है। इसके बाद पति भी पीछे से जाकर देखा तो कुएं के पास पत्नी की चप्पल पड़ी था और फिर पत्नी को बचाने के लिए पति भी कुएं में कूद गया। सिंचाई कूप में लोहे की कड़ी या पकड़ने का कोई सहारा नहीं रहने के कारण दोनों की पानी में डूबकर मौत हो गई।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी

 ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे तो दोनों के शव को कुएं में तैरता देखा। घटना की जानकारी पथरड्डा पुलिस को दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार,अन्य पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दंपती के शवों को कुएं से बाहर निकाला। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा।

दंपती के हैं दो बेटे

मृतक दंपती अपने पीछे दो पुत्र- 15 साल के भूपेन सिंह व 13 साल के रणधीर सिंह को छोड़ गए हैं। बताया गया कि बड़ा पुत्र मामा घर में रहता था,जबकि छोटा पुत्र मां-पिता के साथ रहता था। घटना के समय छोटा पुत्र घर के बाहर गांव में अपने पुराने घर गया था। 

Share this:

Latest Updates