Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

स्पेन की महिला से दुमका के हंसडीहा में गैंगरेप

स्पेन की महिला से दुमका के हंसडीहा में गैंगरेप

08 लोगों ने दरिन्दगी की घटना को दिया अंजाम, 03 हिरासत में, जांच के लिए एसआईटी टीम गठित

संदिग्ध अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है : पुलिस 

Spanish woman gang raped in Hansdiha, Dumka, Dumka news : झारखण्ड की उपराजधानी दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में अपने पति के साथ बाइक पर टूर के लिए निकली स्पेनिश महिला के साथ 08 लोगों ने दरिन्दगी की घटना को अंजाम दिया। बीते शुक्रवार की रात हुई घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। शानिवार की सुबह महिला की चिकित्सा के लिए दुमका डीएमसीएच लाये जाने के बाद पूर्व मंत्री डाॅ. लुईस मरांडी और दुमका सांसद सुनील सोरेन डीएमसीएच पहुंचे। उन्होंने घटना की निन्दा की। इधर, पुलिस ने घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

बताते हैं कि स्पेन की एक महिला टूरिस्ट अपने पति के साथ झारखंड की उप राजधानी दुमका से अलग-अलग बाइक पर टूर पर निकली थी। इसी क्रम में कुरमाहाट के पास महिला के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं, महिला के साथ मारपीट भी की गयी। घटना के बाद इस स्पेनिश महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से आज सुबह उसे दुमका डीएमसीएच लाया गया। घटना के सम्बन्ध में दुमका पुलिस ने जानकारी साझा की है। पुलिस के मुताबित शुक्रवार की रात हंसडीहा थाना के रात्रि गश्ती दल को कुरमाहाट के पास रात करीब 11 बजे सड़क के किनारे विदेशी दम्पति मिले। वे सही से हिन्दी-अंग्रेजी भी नहीं बोल पा रहे थे। पुलिस को उनके साथ किसी अप्रिय घटना होने का अंदेशा हुआ। इसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल ले गयी। रास्ते में बातचीत में पता चला कि वे स्पेनिश नागरिक हैं। पुलिस के मुताबिक बंगाल से नेपाल जाने के क्रम में शाम 05 बजे वे हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट गांव पहुंचे थे। उन्होंने कुरमाहाट गांव से करीब 02 किलोमीटर अंदर कुंजी बस्ती के निकट जंगल में रात्रि विश्राम हेतु अस्थायी कैम्प लगाया था। रात में कुछ असामाजिक तत्त्व इनके कैम्प में पहुंचे और और विदेशी महिला के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, उसके पति के साथ भी मारपीट की। इनके सामान और पैसे भी उन तत्त्वों ने छीन लिये और भाग निकले। 

पुलिस का कहना है कि विदेशी दम्पति ने जंगल में कैम्प लगाने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए जरमुंडी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। इधर, एफ एस एल टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किया जा रहा है। इस मामले को लेकर झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने काफी हंगामा भी किया है।

Share this:

Latest Updates