Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इंटलेक्चुअल फोरम के आयोजन को स्पीकर ने सराहा, युवा व्यवसायी अरुण सिन्हा को किया सम्मानित 

इंटलेक्चुअल फोरम के आयोजन को स्पीकर ने सराहा, युवा व्यवसायी अरुण सिन्हा को किया सम्मानित 

Ranchi news, Jharkhand news , intellectual forum : झारखंड इंटलेक्चुअल समिट के दूसरे दिन गुरुवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के हाथों दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि एकीकृत बिहार से अलग हुए हमारे राज्य को 23 साल हो गये, लेकिन अबतक इसका अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। श्री महतो ने कहा हमारे साथ अन्य कुछ राज्यों का गठन हुआ था, जो विकास के पायदान में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन राज्यों की अपेक्षा हमारे राज्य का आर्थिक विकास नहीं हो पाया है। इन्हीं सब विषयों को लेकर झारखंड इंटलेक्चुअल फोरम ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है, जो काफी महत्त्वपूर्ण है। यहां हो रहे मंथन से निश्चित रूप से झारखंड को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

रोजगार देने के लिए सम्मानित किया गया

इसी के तहत झारखंड के युवा उद्यमी अरुण कुमार सिन्हा सहित दर्जनों लोगों को रांची में स्थित पुरानी विधानसभा के विधायक क्लब में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड इंटेलेक्चुअल समिट में गुरुवार को सम्मानित किया गया। झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से यहां तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन विधानसभा के स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो ने इन्हें भारी संख्या में देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को रोजगार देने के लिए सम्मानित किया। 

कई गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा 

आपको बता दें अरुण कुमार सिन्हा एक युवा उद्यमी हैं, जो राइडर ग्रुप ऑफ कम्पनी के अध्यक्ष हैं। उसी के तहत अपनी आउटसोर्स जॉब कम्पनी चलाते हैं।सिन्हा की संस्था के माध्यम से हजारों लोग आज अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। झारखंड की बेहतरीन और विकास पर विमर्श के लिए यहां झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें रांची विधायक सीपी सिंह, जेपीएससी अध्यक्ष नीलिमा केरकेट्टा, पूर्व विधायक जानकी यादव के साथ कई गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति हो चुकी है। साथ में कई प्रमुख लोग कार्यक्रम के अंतिम दिन शिरकत करेंगे। दूसरे दिन कार्यक्रम का संचालन झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम के संस्थापक प्रेम कुमार ने किया। कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, राम किंगर पांडेय, शमशेर राही, पवन कुमार, अखिलेश दुबे, मनीष पाठक, अभिषेक सहाय, भोलानाथ चौधरी, अरुण लाल, सुरेंद्र दास, निरंजन भारती, दीपक तिवारी सहित कई लोगों का सहयोग रहा।

Share this:

Latest Updates