Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Special Offer On Gadar 2… रक्षाबंधन पर ‘गदर 2’ के मेकर्स का ऐलान, दो पर दो फ्री…

Special Offer On Gadar 2… रक्षाबंधन पर ‘गदर 2’ के मेकर्स का ऐलान, दो पर दो फ्री…

Bollywood News, Bollywood update :सनी देओल की ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में इन दिनों धूम मचा रही है। आपको बता दें अब तक 450 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई इस फिल्म ने की है। इस बीच भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन को केंद्र में रखकर फिल्म मेकर्स ने दर्शकों को स्पेशल ऑफर दिया है। यह ऑफर है मेकर्स दो पर दो फ्री का… आखिर क्या है यह…, आइये बताते हैं…

फ़िल्म की दो टिकट खरीदने पर दो टिकट मुफ्त

यह ऑफर है गदर-2’ के दो टिकट खरीदने पर 2 टिकट फ्री में देने का और यह ऑफर 29 अगस्त से तीन सितंबर 2023 तक के लिए है। बता दें कि फिल्म रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर दर्शकों की संख्या 3 करोड़ से अधिक हो गई है। इस ऑफर के बाद फिर से अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरे हफ्ते में भी यह फ़िल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर लेगी।

… तो यह है फ़िल्म की कहानी

इस फिल्म में सनी देओल तारा सिंह की भूमिका में हैं। वह अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं और वहां दुश्मनों की जबरदस्त पिटाई करते हैं। फिल्म में एक्शन, प्यार और इमोशन्स भरपूर है। सनी के अलावा फिल्म में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर अपनी कलाकारी दिखा चुके हैं। अब तक फिल्म ने 450 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

Share this:

Latest Updates