Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WEST BENGAL: स्पाइसजेट का विमान लैंडिंग के दौरान तूफान में फंसा, कई यात्री घायल

WEST BENGAL: स्पाइसजेट का विमान लैंडिंग के दौरान तूफान में फंसा, कई यात्री घायल

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रविवार को एक स्पाइसजेट विमान लैंडिंग से ठीक पहले तूफान में बुरी तरह से फंस गया। लेकिन पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह से विमान को सफलतापूर्वक लैंडिंग करा दिया। हालांकि इस घटना में कुछ यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री फिलहाल ठीक हैं।

केबिन का सामान गिरने से घायल हुए यात्री

जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट के विमान बोईंग बी737 ने रविवार को मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी। विमान दुर्गापुर के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट तक पहुंचा, लेकिन लैंडिंग के ठीक पहले खराब मौसम के कारण विमान तूफान में फंस गया। इससे केबिन का सामान गिरने लगा, जिस कारण कई यात्री घायल हो गए। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share this:

Latest Updates