Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भीषण गर्मी में स्पाइसजेट फ्लाइट का एसी हुआ खराब, कई यात्रियों की बिगड़ी तबीयत

भीषण गर्मी में स्पाइसजेट फ्लाइट का एसी हुआ खराब, कई यात्रियों की बिगड़ी तबीयत

New Delhi news : स्पाइसजेट एयरलाइन की फ्लाइट में बदइंतजामी का मामला सामने आया है। नयी दिल्ली से दरभंगा जा रहे स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 486 के यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बिना एयर कंडीशनिंग (अउ) वाले विमान के अंदर बैठना पड़ा, जिससे कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गयी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े : कंचनजंगा दुर्घटना मामले में जीआरपी ने दर्ज किया लापरवाही का केस

इस एयरलाइन से सफर करनेवाले एक यात्री ने बताया, ‘मैं स्पाइसजेट से नयी दिल्ली से दरभंगा जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन करने के बाद उन्होंने एक घंटे तक एयर कंडीशनिंग चालू नहीं किया। इसकी वजह से फ्लाइट के अंदर का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी।’ यात्री ने बताया कि जब फ्लाइट ने उड़ान भरी, तब एयर कंडीशनिंग चालू की गयी…। हालांकि, एयरलाइन कम्पनी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया अभी नहीं आयी है।

Share this:

Latest Updates