Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

SPORTS : ऑस्ट्रेलिया के फॉर्मूला -1 रेसर डैनियल रिकियार्डो कोरोना संक्रमित पाए गए

SPORTS : ऑस्ट्रेलिया के फॉर्मूला -1 रेसर डैनियल रिकियार्डो कोरोना संक्रमित पाए गए

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर फॉर्मूला वन रेसर डैनियल रिकियार्डो कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि वह बहरीन में होने वाले फॉर्मूला-1 2022 सीज़न-ओपनिंग रेस लिए समय पर अपनी आईसोलेशन अवधि को पूरा कर लेंगे। डैनियल ने बहरीन इंटरनेशनल सर्किट में रेस के एक दिन पहले अपने को अस्वस्थ महसूस किया था। शुरुआत में यानी बुधवार को जांच कराने के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव निकली थी। हालांकि शुक्रवार को परीक्षण के दूसरे दिन उनका पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव निकला। डैनियल की टीम मैकलारेन ने एक बयान में कहा कि वह स्थानीय नियमों के अनुसार आइसोलेशन में हैं।

पहले से अब बेहतर महसूस कर रहे

जारी बयान में कहा गया कि इन नियमों के तहत, डैनियल को अगले सप्ताहांत के फॉर्मूला- 1 गल्फ एयर बहरीन ग्रांड प्रिक्स के लिए समय पर रिहा कर दिया जाएगा। डैनियल पहले से ही बेहतर महसूस कर रहे हैं, और हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”डैनियल ने सोशल मीडिया पर कहा, ” मैं बेहतर महसूस करने लगा हूं। मैं अलग-थलग रहूंगा और अगले सप्ताहांत पर ध्यान केंद्रित करूंगा। लैंडो और मैकलारेन को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सभी की ओर से मिले शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

Share this:

Latest Updates