Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sports : राजकमल के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय जूडो व कुराश प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन 

Sports : राजकमल के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय जूडो व कुराश प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन 

Dhanbad Jharkhand news :  सरस्वती विद्या मंदिर भूली नगर में आयोजित 33 वीं विद्या भारती राष्ट्रीय जूडो व कुराश प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इसमें 06 क्षेत्रों से लगभग 25 राज्यों के चयनित विद्यालयीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

इन खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण

बीते दिनों आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 03 विद्यार्थियों क्रमशः  प्रथम केशरी, मोहन पाण्डेय और अनिकेत भारद्वाज ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। साथ ही, राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता हासिल की। 

तेजस, यस राज, दर्शित को रजत पदक

वहीं, तेजस सिंह, यश राज, दर्शित सिन्हा, वैभव सिन्हा, विश्वजीत सिंह व देव कुमार ने रजत पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में वैभव वर्मा, मोहित रवानी, विष्णु कुमार सिंह, ऋषभ कुमार, मिनमय दास, रणवीर ठाकुर, शुभम गिरि, संजीव भारती, आकाश कुमार, रणवीर राज साहू, विकास कुमार व प्रीतम गिरि ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव नकुल शर्मा, प्रांतीय सचिव अजय तिवारी, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक दुर्ग सिंह राजपुरोहित उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही, आगे के पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दीं। 

इन्होंने ने दी खिलाड़ियों को बधाई

सफल विद्यार्थियों को विद्यालय के श्याम सुंदर चौधरी, संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सह सचिव दीपक रूइया व कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर अग्रवाल एवं बाल कल्याण समिति धनबाद ज़िला व राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के शेष सदस्यों एवं विद्यालय के उप प्राचार्या उमा मिश्रा,  उप प्राचार्य मनोज कुमार व विद्यालय के प्रशिक्षक पप्पू कुमार ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Share this:

Latest Updates