Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sports: विक्रम वोरा मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट धनबाद क्लब में आज से

Sports: विक्रम वोरा मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट धनबाद क्लब में आज से

Dhanbad sports news : धनबाद लॉन टेनिस एसोसिएशन एवं धनबाद क्लब की संयुक्त मेजबानी में विक्रम  वोरा मेमोरियल मेमोरियल धनबाद ओपन टेनिस टूर्नामेंट 28 अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट धनबाद क्लब के टेनिस कंपलेक्स में खेला जाएगा । इस टूर्नामेंट में धनबाद जिले के लगभग 40 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें ब्लैक डायमंड क्लब कोयला नगर ,यूनियन क्लब,  धनबाद क्लब, आईटीआई आईएस एम व सिंफर के खिलाड़ी शामिल हैं । कल यह मैच सुबह 7:00 बजे से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन शाम 5:00 बजे किया जाएगा । 

उपायुक्त संजीव कुमार होंगे मुख्य अतिथि 

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद के उपायुक्त संजीव कुमार होंगे। इस अवसर पर विक्रम वोरा की धर्मपत्नी कानन वोरा व उनकी माता जी भी उपस्थित रहें गी। गुरुवार की शाम धनबाद क्लब में खिलाड़ियों का ड्रॉ निकाला गया एवं ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस मौके पर धनबाद लॉन टेनिस के वरीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रजनीकांत सिन्हा कोषाध्यक्ष रोहित लाला संयुक्त सचिव अनिल सिंह संतोष सिंह मोहम्मद गुल नूरी, धनबाद क्लब के मोहित डालमिया, अमित सिन्हा डॉ राजशेखर, डॉ आई अहमद, आकाश, रौशन आदि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates