Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

श्री सर्वेश्वरी समूह रांची ने ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखों का किया वितरण

श्री सर्वेश्वरी समूह रांची ने ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखों का किया वितरण

असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को पहुंचायी राहत, 19 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ था आयोजन

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) के तत्त्वावधान में 19 मई रविवार को ताड़ पत्ते से निर्मित 250 हाथ पंखों का वितरण रांची शहर के विभिन्न स्थानों पर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जगन्नाथ मन्दिर परिसर, धुर्वा रांची में की गयी। मन्दिर के बाहर बैठे असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को हाथ पंखे दिये गये। उसके उपरान्त हटिया रेलवे स्टेशन के बाहर एवं धुर्वा बाजार के निकट जरूरतमंद लोगों को भी हाथ पंखे दिये गये। कार्यक्रम में आगे किशोरगंज चौक, सेवा सदन, मारवाड़ी महिला महाविद्यालय इत्यादि जगहों पर भी सब्जी एवं फल विक्रेता तथा रिक्शा चालक बंधुओं को भी हाथ पंखे दिये गये।
इस कार्यक्रम को श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था। ज्ञातव्य है कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वस्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है, जो जनकल्याण के अनेक कार्यक्रम लगातार करती रहती है। इस चिलचिलाती गर्मी में अपने जीवनयापन के लिए इस धूप में बैठे जरूरतमंद लोगों को यह हाथ पंखा अवश्य ही राहत देगा। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा रांची की ओर से हेमन्त नाथ शाहदेव, समरेन्द्र सिंह, उदय नारायण पांडेय, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, नागदमनी नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव आदि शामिल रहे।

IMG 20240519 WA0001 1

Share this:

Latest Updates