Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एस एस पी ने किया कृषि बाजार मतगणना स्थल का निरीक्षण

एस एस पी ने किया कृषि बाजार मतगणना स्थल का निरीक्षण

Dhanbad News : झारखण्ड विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर शनिवार  को बरवाअड्डा स्थित कृषि बाजार मतगणना स्थल का निरीक्षण वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन द्वारा किया गया। मौके पर डीएसपी  शंकर कामती समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद  थे।

एसएसपी ने मतगणना स्थल की तमाम व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सम्बंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एस एस पी द्वारा निरीक्षण के क्रम में स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) के रख- रखाव की व्यवस्था, काउंटिंग कक्ष, पोलिंग पार्टी रूट, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मतगणना केंद्र के निरीक्षण के क्रम में एस एस पी ने परिसर में सीसीटीवी कैमरा, पंडाल, काउंटिंग हॉल,  स्ट्रांग रूम, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, पेयजल व शौचालय आदि की व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया व व्यवस्था को और भी बेहतर करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारीयों को दिया।

Share this:

Latest Updates