Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बांद्रा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में भगदड़, 09 घायल, दो की हालत गम्भीर

बांद्रा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में भगदड़, 09 घायल, दो की हालत गम्भीर


Mumbai News : बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से अचानक भगदड़ मच गयी। भगदड़ में 09 यात्री घायल हो गये। इन सभी को तत्काल बांद्रा भाभा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में दो की स्थिति चिन्ताजनक बतायी जा रही है। रेलवे पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर भारी संख्या में यात्री बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी पकड़ने आये थे। इनमें से ज्यादातर यात्री दीपावली और छठ पर्व के लिए अपने घरों को जाने वाले थे। अत्यधिक भीड़ के बीच यात्री जैसे-तैसे गाड़ी के डिब्बे में सवार होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान यात्रियों में भगदड़ मच गयी। भगदड़ में सुखबीर, अब्दुल रहमान, परमेश्वर गुप्ता, रवीन्द्र चौमा, रामसेवक प्रजापति, संजय कांगेय, दिव्यांशी यादव, मोहम्मद शेख, इंद्रजीत साहनी और नूर मोहम्मद शेख घायल हो गये। इन सभी का इलाज बांद्रा भाभा अस्पताल में हो रहा है

Share this:

Latest Updates