Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राज्य सरकार ने पांच कल्याण पदाधिकारियों का किया स्थानांतरण

राज्य सरकार ने पांच कल्याण पदाधिकारियों का किया स्थानांतरण

Ranchi news, Jharkhand news : राज्य सरकार ने पांच कल्याण पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत रांची की जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण को स्थानांतरित करते हुए आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय, रांची में उपनिदेशक बनाया गया है। इसी तरह सिमडेगा की प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप को लोहरदगा का प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी, पाकुड़ के जिला कल्याण पदाधिकारी विजन उरांव को दुमका का प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी, चाईबासा के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन को पाकुड़ का प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी तथा बरही के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी निली सरोज कुजूर को स्थानांतरित करते हुए बोकारो का प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। कल्याण विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।  

Share this:

Latest Updates