Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अजब-गजब : Physics Wallah के टीचर की लाइव क्लास में स्टूडेंट ने की चप्पल से पिटाई ! 

अजब-गजब : Physics Wallah के टीचर की लाइव क्लास में स्टूडेंट ने की चप्पल से पिटाई ! 

National news, education news, amazing news, clash of physics wala : Physics Wallah इन दिनों सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर इससे सम्बन्धित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करानेवाले फेमस कोचिंग सेंटर का है। इस वीडियो में कोचिंग सेंटर के ड्रेसकोड में दिख रहा एक स्टूडेंट टीचर को चप्पलों से पीट रहा है। सचमुच, यह एक हैरान कर देनेवाला मामला है।

लाइव क्लास में टीचर से मारपीट का मामला

हुआ यह कि टीचर लाइव क्लास में पढ़ा रहे थे। इस दौरान कोचिंग सेंटर के ड्रेस में एक स्टूडेंट उनके पास आता है। आते ही वह टीचर के साथ मारपीट करने लगता है। यह देख कर टीचर हैरान रह जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि अचानक हुई इस घटना से हैरान टीचर पिटाई से बचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन स्टूडेंट लगातार हाथापाई कर रहा है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्टूडेंट को क्लास के दौरान टीचर द्वारा कही गयी कौन-सी बात चुभ गयी। आखिर, वह इस हद तक गुस्से में क्यों आ गया।  हालांकि, अब तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर यह वीडियो Physics Wallah के किस कोचिंग सेंटर का है।

Physics Wallah ने अब तक कुछ नहीं कहा

सूत्रों का कहना है कि एक शख्स ने क्लास के लाइवस्ट्रीम को रिकॉर्ड किया और  इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। आश्चर्य इस बात पर भी है कि इस घटना को लेकर अब तक Physics Wallah की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Share this:

Latest Updates