Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऐसी शर्मनाक स्थिति, जब शिक्षक ही छात्राओं के साथ करने लगा छेड़खानी, इसके बाद…

ऐसी शर्मनाक स्थिति, जब शिक्षक ही छात्राओं के साथ करने लगा छेड़खानी, इसके बाद…

MP news, Sagar news, Madhya Pradesh news : समाज में लड़कियों को लेकर आखिर किस पर विश्वास किया जाए। जब स्कूल में शिक्षक ही लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगेगा तो इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है। मध्य प्रदेश में खुरई जिले की शासकीय एकीकृत पूर्व कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक सुपार्श्व कुमार मुल्ला जैन ने ऐसा ही किया। पुलिस ने इस आरोप में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एक स्कूली छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खुरई के शहरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। 

शराब के नशे में स्कूल आने का भी आरोप

खुरई के शासकीय एकीकृत पूर्व कन्या माध्यमिक शाला में पढ़ने वाली कक्षा पांचवीं की कुछ छात्राओं ने कुछ दिनों पहले अपने परिजनों से शिकायत की थी कि स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक सुपार्श्व कुमार मुल्ला जैन उनके साथ अश्लील हरकतें करता है और शराब के नशे में स्कूल आता है। तब छात्राओं के परिजनों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की थी।इस मामले में शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया था।

Share this:

Latest Updates