Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऐसी निर्दयता देखी नहीं होगी: कोलकाता के राजारहाट में पहले मां की गोद से आठ माह की बच्ची को छीना फिर चाची ने जमीन पर पटक डाला, इसके बाद…

ऐसी निर्दयता देखी नहीं होगी: कोलकाता के राजारहाट में पहले मां की गोद से आठ माह की बच्ची को छीना फिर चाची ने जमीन पर पटक डाला, इसके बाद…

पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सटे राजारहाट में एक दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है। यहां मां की गोद से आठ महीने की दूधमुंही बच्ची को छीनकर चाची ने जमीन पर जोर से पटक डाला। इस वजह से मासूम बच्ची की जान चली गई। यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। राजारहाट के राइगाछी इलाके में इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। बच्ची को पटकने वाली महिला के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पारिवारिक विवाद में हुई घटना

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि शुक्रवार रात पारिवारिक विवाद की वजह से दोनों बहुओं में तकरार शुरू हो गया।  उस समय बच्ची रो रही थी। इसके बाद उसकी चाची ने मां की गोद से छीन कर जमीन पर पटक दिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज तो शुरू हो गया था। बच्ची दूध भी पी रही थी और चुप भी हो गई थी,लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। बता दें कि दोनों बहुओं में पैसे के लिए घर झमेला चल रहा था।

Share this:

Latest Updates